वेब स्टोरी

मुंह फुलाकर बैठीं भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, गुस्से में कहा- ”हमर बुद्धि हेरायल बा कि

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। भोजपुरी जगत में अक्षरा के नाम का डंका बजता है।एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी अक्सर अपनी लाइफ अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल में अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की है जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है पोस्ट में खास!

https://www.instagram.com/reel/DIptPeSBS6Q/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ba64f195-09ff-487e-8163-94a463fad6d9

अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो:

अक्षरा सिंह ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस एक फनी रील बनाती नजर आ रही हैं। जहां कोई कहता है कि- ”मुंह फुलाव तारु सौ वाट के लाइट भी जरा के खोजबु न त हमार जैसन लइका न मिली दोसर” इस पर अक्षरा कहती हैं- ”हमर बुद्धि हेरायल बा कि दोसर खोजे जाइम त तोरे जइसन खोजब”

वीडियो में अक्षरा सिंह का लुक देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस वीडियो में सफ़ेद सूट और गुलाबी दुपट्टे में नजर आ रही हैं। इसके साथ मिनिमलिस्टिक मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, कर्ल हेयर, आंखों में काजल, माथे पर बिंदी और नोज पिन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस का हुस्न देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर नेटिजन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि अक्षरा सिंह आज यानि 20 अप्रैल को होने वाले फोक सिंगिंग रियलिटी शो के ऑडिशन में नजर आएंगी। ये ऑडिशन पटना के कंकड़बाग में आयोजित होगा जो सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि अक्षरा इस ऑडिशन में बतौर जज नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button