ब्रेकिंग
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का हुआ निधन

Breaking : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। चौटाला लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 90 साल से अधिक थी। वह 1989 में पहली बार हरियाणा के सीएम बने थे।