छग/मप्र

छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जायलो कार में 13 लोग सवार होकर नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस गुरेदा लौट रहे थे।

इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रक ने एसयूवी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक बच्चा, 4 महिलाओं और एक पुरुष समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बाकी बचे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला।

उन्हें इलाज के लिए पहले डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Balod Road Accident: इन 6 लोगों की हुई मौत –

  • 1 दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
  • 2 सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद
  • 3 मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद
  • 4 सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा
  • 5 ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
  • 6 जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

Balod Road Accident: इन 7 लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक –

  • 1 झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )
  • 2 बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )
  • 3 रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव
  • 4 यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)
  • 5 रम्भा बाई
  • 6 ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )
  • 7 कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भर्रे गांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button