प्रदेश

जीत की खुशी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बजाया ढोल

रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ते ही जा रहे है। इससे उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल के सहयोगी एकात्म परिसर पहुंचे और मिठाई बांटकर जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी भी किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पार्टी दफ्तर पहुंचे और मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ढोल धमालों के बीच उनका स्वागत किया। जायसवाल चुनाव प्रभारी भी थे और वो कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाकर झूमे।

जायसवाल के साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, शिवरतन शर्मा भी थे। इसके बाद सुनील सोनी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और जयश्री राम के नारे लगाए। श्री सोनी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, इस दौरान पार्टी के कई विधायक भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button