मनोरंजन

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, अचानक उनके सीने में हुआ दर्द

नई दिल्ली। Mithun Chakraborty admitted मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं। शनिवार सुबह यानी 10 फरवरी को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और बेचेनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत कैसी है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button