राहुल गांधी के करीबी मित्र पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.38.22.jpeg)
नई दिल्ली। कांग्रेस के लिए आज का दिन झटका वाला साबित होगा। महाराष्ट् की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी मित्र माने जाने वाले पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि आज ही वे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को ज्वाइन करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में देवड़ा के शिवसेना के टिकट पर दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं हैं।
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.37.28-300x110.jpeg)
वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि ‘आज वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत कर रहे हैं। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके इतने सालों के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं।’
#WATCH कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर मिलिंद देवड़ा ने कहा, "मैं विकास के मार्ग पर चल रहा हूं।" pic.twitter.com/29Xt5WJpu8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024