ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन राजनांदगांव विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव, 30 सीटों के कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
बता दें, कांग्रेस की पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों के नाम है।
जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ की सबसे हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव विधानसभा लिए गिरीश देवांगन का नाम तय किया गया है। राजनांदगांव विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चुनाव लड़ते आए हैं।