राजनीति

Flying किस देकर गए राहुल गांधी’, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप

नई दिल्ली : मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन भी बहस हो रही है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आज भी तीखी बहस देखने को मिलर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा वहीं, सरकार की तरफ से स्मृति ईरानी ने बहस में शामिल होकर कांग्रेस पर पलटवार किया।

राहुल ने कहा कि भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई। आपने भारत माता की हत्या मणिपुर की। आपने देशभक्त नहीं देशद्रोही हो। इसलिए हमारे पीएम मणिपुर में नहीं जाते हैं।

राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ने कहा कि मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मेरे सामने बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की। राहुल ने फ्लाइंग किस दिया है। ऐसा अशोभनीय आचरण पहले कभी नहीं हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button