चउचक खास

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने किया नई माइक्रो ब्लागिंग साइट Threads को लॉन्च

चउचक खास : सोशल मीडिया फर्म मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को नई माइक्रो ब्लागिंग साइट Threads (थ्रेड्स) को लॉन्च किया। इसे Twitter की कॉम्पिटिटर माना जा रहा है। कुछ यूजर्स इसे ‘ट्विटर किलर’ भी नाम दे रहे हैं। ट्विटर के दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि सिर्फ दो घंटों में Threads से 20 लाख लोग जुड़ गए। चार घंटे बाद इसकी संख्या बढ़कर 50 लाख के पार पहुंच गई। इसे अभी 100 देशों में लॉन्च किया गया है। यूरोपियन यूनियन में रेगुलेटरी चिंताओं की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

Twitter की तरह ये भी टेक्स्ट-बेस्ड प्लेटफॉर्म है। इस पर 500 कैरेक्टर तक लंबे थ्रेड्स पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं। इस पर लिंक, फोटो और वीडियो भी शेयर किए जा सकते हैं। वीडियो 5 मिनट तक लंबे हो सकते हैं। बुधवार रात करीब 11.30 बजे इसे लॉन्च किया गया है।

थ्रेड्स को इस्तेमाल करने की प्रोसेस:

  • ऐप स्टोर जाकर ‘threads an instagram app’ डाउनलोड करें।
  • इंस्टाग्राम अकाउंट के यूजर नेम के जरिए ऐप में लॉग इन करें।
  • थ्रेड्स प्रोफाइल को कस्टमाइज करें यानी बायो और लिंक डालें।
  • इंस्टाग्राम से भी बायो और लिंक को आप इंपोर्ट कर सकते हैं।
  • प्राइवेसी में पब्लिक प्रोफाइल या प्राइवेट प्रोफाइल चूज करें।
  • इंस्टा पर जिन्हें फॉलो करते हैं उन्हें थ्रेड्स पर भी फॉलो कर सकते हैं।
  • किसी को भी फॉलो नहीं करना चाहते तो नेक्स्ट पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button