छग/मप्र

रायगढ़ लोकसभा की हॉट सीट कुनकुरी विधानसभा में युवा कांग्रेस की बैठक में “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” पर हुई चर्चा

रायगढ़ – भारतीय युवा कांग्रेस ने विभिन्न प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी हैं। प्रभारी एवं जशपुर जिले से युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी जशपुर, पत्थलगांव, लैलूंगा विधानसभा के बाद आज कुनकुरी विधानसभा में बैठक के लिए पहुंचे।

रायगढ़ लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी के प्रथम रायगढ़ लोकसभा के कुनकुरी विधानसभा आगमन पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान और उनके साथियों के द्वारा बहुत ही उत्साहपूर्वक स्वागत किया एवम विश्राम गृह में युवाओं की बैठक रखी गई।

लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी ने “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” पर जोर देते हुए युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता मजबूती से बूथ में काम करेगा उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पूरा हक़ है स्वेक्षा से काम छोड़ सकते हैं। लेकिन कोई भी कार्यकर्ता “डोर टू डोर” कार्यक्रम में लापरवाही न बरतें। छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार लाने के लिए फेसबुक में नही जानता के दिलों में जगह बनानी होगी।

युवा कांग्रेस द्वारा महिला नेतृत्व को राष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम “आधी आबादी पूरा हक़” कैंपेन की प्रदेश प्रभारी आशिका कुजूर ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमें ही उन्हें आगे लाना होगा और उन्हें सुरक्षित वातारण देना होगा। जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आत्मनिर्भर नही होंगी तब तक देश की राजनीतिक दशा और दिशा नही बदल सकती।आधी आबादी में पूरी काबिलियत है इसलिए हम अपने लिए पूरा हक़ मांगते हैं। और कांग्रेस पार्टी ही है जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करती है, उनका सम्मान करती है।

कार्यक्रम में भारतयात्री एवम युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं कुनकुरी विधानसभा प्रभारी आशिका कुजूर प्रदेश महासचिव एवम जशपुर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी पूर्णिमा सेमरिया युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवम श्री संजय पाठक जी एवम कुनकुरी विधानसभा की आम जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button