देश/विदेश

2 जुलाई को होने वाली है आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारी

रायपुर :  न्यायधानी बिलासपुर में 2 जुलाई को होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि 10 हजार से अधिक पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के एक-एक गांव जाकर लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

हुपेंडी ने कहा, 2 जुलाई को प्रदेशभर से एक लाख से अधिक लोग बिलासपुर पहुंच रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में आजतक ऐसी सभा नहीं हुई है। लेकिन 2 जुलाई का दिन छत्तीसगढ़ और यहां की जनता के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। यह सिर्फ चुनावी सभा नहीं है। यह परिवर्तन की आंधी है। 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

हुपेंडी ने कहा, भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को” को देने जा रही है। अरविंद केजरीवाल की बिलासपुर में होने जा रही महारैली के लिए हर संभाग में बैठक चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button