ब्रेकिंग

कुनकुरी युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी,प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवाल , प्रियंका सारसर एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , जशपुर जिला प्रभारी सिमरिया युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत सहाय के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में आगामी जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन के उपहार स्वरूप समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों को दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों ,बढ़ती बेरोजगारी ,महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की आज शुरुवात हुई।

युवा कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा द्वारा यूथ कांग्रेस कार्यालय रमते रोड से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुवात हुई ज्ञात हो पूर्व में राहुल गांधी  द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की गई जिसमें कई प्रदेश ऐसे थे जो यात्रा में जुड़ नही पाए थे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने ऐसे जगहों पर भारत जोड़ो यात्रा कर राहुल गांधी जी के यात्रा के उद्देश्य को मजबूती प्रदान किया था।

विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान ने बताया भारत जोड़ो यात्रा देश मे फैले नफरतों के माहौल को बदलने का उद्देश्य रखती है, देश में जो केंद्र सरकार है धर्म के सहारा लेकर असामाजिकता,साम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है।हमारे नेता राहुल जी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत में जो प्रेम,सौहार्द और भाईचारा फैला कर उस असली भारत की तसवीरें सामने लाई है जिस वजह से हमारा देश जाना जाता है। पद यात्रा के दौरान.युवा कांग्रेस के सभी साथी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button