जीवन परिचय

प्रधानमंत्री आवास के बाहर लाखों लोगों का हुजूम उमड़ा था जो अपने नेता को अंतिम विदाई देने आए थे

27 मई: आज का दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि के रूप में जाना जाता है. आज उनकी \59 वीं जयंती पर हम बात करेंगे पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन से जुड़े कुछ खट्टे-मीठे और रोचक पहलुओं पर, जिसे उनके संपूर्ण व्यक्तित्व को समझा जा सकता है.

पंडित नेहरू का जन्म प्रयागराज (इलाहाबाद) में 14 नवंबर 1889 को पं. मोतीलाल नेहरू के घर में हुआ था. मोतीलाल प्रख्यात बैरिस्टर और समाजसेवी थे, तथा माता स्वरूपरानी नेहरू समाजसेवी थीं. पं नेहरू ने दुनिया के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की थी. स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज (लंदन) से पूरी की. तत्पश्चात लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की. इंग्लैंड में उन्होंने 7 साल के दरम्यान फैबियन समाजवाद और आयरिश राष्ट्रवाद के लिए एक तर्कसंगत दृष्टिकोण विकसित किया. साल 1912 में वह भारत लौटे और वकालत शुरू की. 26 वर्षीय पंडित नेहरू का विवाह 7 फरवरी 1916 को 16 वर्षीया कश्मीरी ब्राह्मण कमला नेहरू से हुआ था .

नेहरू ने विदेश में पढ़ाई की थी। इस दौरान उन्होंने स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से की। इसके बाद वह लॉ की डिग्री के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गए। इसके बाद नेहरू ने साल 1912 में बार-एट-लॉ की उपाधि पाई। साल 1912 में गांधीजी से प्रभावित होकर नेहरू कांग्रेस से जुड़ गए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साल 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद नेहरू पहले प्रधानमंत्री बने और 1964 तक, जब तक उनमें सांसें रहीं, वह देश का नेतृत्व करते रहे। नेहरू को सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब उन्होंने चीन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था लेकिन चीन ने 1962 में धोखे से आक्रमण कर दिया था।

चीन के धोखे के बाद से नेहरू टूट गए थे। जनवरी 1964 में नेहरू जब भुनेश्वर के दौरे पर थे, तब उनको हार्ट अटैक आया था, लेकिन तब डॉक्टरों ने संभाल लिया था और उन्हें आराम की सलाह दी थी। लेकिन 26 मई 1964 की शाम जब नेहरू अपनी बेटी इंदिरा के साथ छुट्टियां मनाकर दिल्ली लौटे तो रात 8 बजे वह सीधे अपने कमरे में चले गए और दवाई लेकर लेट गए।

कहते हैं कि नेहरू 26-27 मई की रात सो नहीं पाए थे और उन्हें पीठ में भयंकर दर्द उठ रहा था। 27 मई 1964 को सुबह 6.30 बजे के करीब उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया और फिर तुरंत बाद हार्ट अटैक भी आ गया। नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी के बुलाने पर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और नेहरू को बचाने की कोशिश की, 8 घंटे तक वह कोमा में रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

27 मई 1964 की दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर रेडियो के जरिए ये ऐलान हुआ कि पंडित नेहरू का निधन हो गया है। रोशनी खत्म हो गई है।  उस दिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर लाखों लोगों का हुजूम उमड़ा था जो अपने नेता को अंतिम विदाई देने आए थे। 29 मई को पंडित नेहरू का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें दुनियाभर के नेता और राजनयिक आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button