देश/विदेश

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई

झारखंड: जमशेदपुर में करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह को गोली मार दी गई है। विनय सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। रविवार (20 अप्रैल 2025) को विनय सिंह अपने घर मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउन से किसी दोस्त के साथ जा रहे थे।

 

जब रात 10 बजे तक वे घर नहीं पहुँचे तो घरवालों ने ढूँढना शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान NH 33 पर गौड़गोड़ा के नजदीक जंगल में किसी की लाश मिली। पुलिस ने लाश बरामद किया और परिजनों से शिनाख्त करवाई।

शव पर गोलियों के निशान थे और हाथ के पास पिस्तौल मिली। परिजनों का कहना है कि ये सुनियोजित हत्या है और हत्यारों ने जानबूझ कर मारने के बाद हाथ के पास पिस्तौल रख दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाँच कर रही है। ये बात सामने आयी है कि माशूक मनीष नाम का अपराधी किस्म का व्यक्ति कई दिनों से विनय सिंह पर नजर रख रहा था।

हत्या के विरोध में करणी सेना ने जमशेदपुर में बवाल किया है। घटनास्थल पर पुलिभस के साथ समर्थकों की बहस बाजी हुई है। पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker