छत्तीसगढ़ी एल्बम ‘लाल परी’ रिलीज, सिंगर विवेक शर्मा और कंचन जोशी की जोड़ी ने मचाया धमाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए साल 2025 का सबसे बड़ा तोहफा है ‘लाल परी’, एक ऐसा डांस नंबर जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में विवेक शर्मा और कंचन जोशी की जोरदार और मधुर आवाजों ने कमाल कर दिया है। साथ ही यो रुद्रा और तेजस्विनी के ऊर्जावान और मस्ती भरे अभिनय ने गाने को और भी मजेदार बना दिया। करण कुमार की बेहतरीन डायरेक्शन और कोरियोग्राफी ने इस गाने को एक अलग ही ऊंचाई दी है, जो छत्तीसगढ़ी संगीत की समृद्धि को दर्शाता है। Link:
https://youtu.be/tfu6TMUydi4?si=6fAup1ul9WKetKG2
ललित अग्रवाल के प्रोडक्शन में बना यह गाना हर दिल को छू रहा है। गीतकार अशोक तिवारी के बोल और विवेक शर्मा का संगीत इसे और भी खास बनाते हैं। सूरज महानंद के म्यूजिक अरेंजमेंट ने गाने में आधुनिक और पारंपरिक ताल का शानदार संगम किया है।
‘लाल परी’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और फैंस इसे बार-बार सुनकर इसके डांस मूव्स को फॉलो कर रहे हैं। यह गाना छत्तीसगढ़ी संस्कृति का गर्व बढ़ाने के साथ-साथ हर संगीत प्रेमी के लिए एक ट्रीट है।
अब वक्त है ‘लाल परी’ के साथ थिरकने का! इसे सुनें और इसके जादू में डूब जाएं!