वेब स्टोरी
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस कोमल सिंह के ‘मूड नइखे’ गाने का टीजर हुआ रिलीज
भोजपुरी: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज और एक्ट्रेस कोमल सिंह के नए गाने मूड नइखे का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह गाना दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रहा है, और टीजर में खेसारी की जोरदार परफॉर्मेंस और शिल्पी राज की मधुर आवाज की झलक देखने को मिली है। कोमल सिंह का स्टाइलिश अंदाज भी टीजर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
https://youtu.be/iozmAI562Es?si=1MSjqAoNkn3xogim
फिलहाल, इस गाने की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खेसारी और शिल्पी की जोड़ी पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है, और मूड नइखे से भी दर्शकों को ऐसी ही उम्मीद है।