स्वामी आत्मानंद स्कूल बेमेतरा में शिक्षक भर्ती कैंसिल: कैंडिडेट्स के इंटरव्यू बंद, उम्मीदवारों ने लगाया घूस लेने का आरोप

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अचानक साक्षात्कार को बंद कर दिया गया है, जिससे दूर-दराज से पहुंचे कैंडिडेट्स (CG Teacher Recruitment) परेशान हो गए। जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 76 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। साक्षात्कार (CG Teacher Bharti Canceled) 12, 13 और 14 फरवरी को निर्धारित था, लेकिन अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के इसे रोक दिया गया।
कैंडिडेट्स ने शिक्षा विभाग (CG Teacher Recruitment) पर गंभीर आरोप लगाया है। कैंडिडेट्स का आरोप है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उनसे 3-4 लाख रुपए घूस की मांगी जा रही थी। यह मामला उजागर (CG Teacher Bharti Canceled) होने के बाद प्रशासन ने इंटरव्यू रोक दिया। इसी के साथ ही फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
कैंडिडेट्स का कहना है कि उन्होंने इस भर्ती (CG Teacher Recruitment) के लिए काफी मेहनत की थी और दूर-दराज से यहां पहुंचे थे, लेकिन अचानक साक्षात्कार (CG Teacher Bharti Canceled) रद्द होने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया। इससे कई कैंडिडेट्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन युवाओं का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ है।
प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को किया बंद
कैंडिडेट्स (CG Teacher Recruitment) के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में घूस लेने के आरोप लगने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने फिलहाल के लिए इस भर्ती (CG Teacher Bharti Canceled) प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैंडिडेट्स के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कैंडिडेट्स की ये मांग
कैंडिडेट्स ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया (CG Teacher Recruitment) को जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाए और इसे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित (CG Teacher Bharti Canceled) किया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता और भ्रष्टाचार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।