अन्य

रायपुर महापौर के लिए कांग्रेस से प्रीति उपाध्याय शुक्ला की प्रबल दावेदारी

रायपुर: कांग्रेस पार्टी से राजधानी रायपुर मेयर पद की प्रबल दावेदार प्रीति उपाध्याय शुक्ला लगातार अपनी दावेदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात  कर दावेदारी पेश कर रही है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गिरीश दुबे, सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व पीसीसी चीफ धनेन्द्र साहु, फुलो देवी नेताम और अन्य नेताओं के बाद आज उन्होंने पीसीसी द्वारा नियुक्त दक्षिण विधानसभा के प्रभारी  दीपक मिश्रा  को बायोडाटा सहित आवेदन देकर रायपुर महापौर पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर रायपुर के मेयर एजाज ढ़ेबर, सभापति प्रमोद दुबे, दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी रहे आकाश शर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा, कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत के प्रति समर्पण और समाज कार्यों में भागीदारी को देखते हुए टिकट की मांग की है। प्रीती उपाध्याय ने कहा है कि वे रायपुर को एक पारदर्शी, स्वच्छ और जवाबदेह स्थानीय सरकार देना चाहती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दे।

बैंकर रही है प्रीति उपाध्याय शुक्ला

चर्चिच आरटीआई एक्टिविस्ट कुनाल शुक्ला की पत्नी प्रीति उपाध्याय शुक्ला पेशे से बैंकर रही है। लेकिन बिगत एक दशक से वे राजनीति और समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। वर्तमान में वे महिला कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रवक्ता है। वे पार्टी की ओर से आब्जर्वर एवं झारखंड प्रभारी का भी दायित्व निभा चुकी हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला विंग की उपाध्यक्ष और वी कैन शाइन फाउंडेशन की निदेशक हैं। चुनाव के मद्देनज़प प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सघन दौरा शुरू कर जनता से अपने लिए समर्थन मांग रहीं हैं।

शहर में जगह-जगह लगे होर्डिग्स

प्रीति उपाध्याय शुक्ला की सशक्त दावेदारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है। एक तरफ उन्होंने रायपुर शहर के सभी वार्डों में दौरा शुरू कर दिया है वही दूसरी तरफ पूरे शहर में उनके होर्डिग्स लग गए हैं। इसके पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनकी दावेदारी को सशक्त मान रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button