उप्र/बिहार

डॉ. कुमार विश्वास आगरा में बहाएंगे राम कथा की त्रिवेणी, लगभग 10 हजार लोग कर सकेंगे कथा का रसपान

आगरा। सीताराम चरित अति पावन, मधुर सरस और अति मन भावन। पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाए, हिय की प्यास बुझत न बुझाए..। कुछ इसी मनोभाव के साथ श्री राम सेवा मिशन और बीएन परिवार ने अपने अपने राम कार्यक्रम का आयोजन किया है। विख्यात राम कथा मर्मज डॊ. कुमार विश्वास आज शाम चार बजे से ताज नगरी फेस-टू, फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग स्क्वायर में राम कथा की त्रिवेणी बहाएंगे।

बीएन परिवार के मुखिया और श्रीराम सेवा मिशन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि श्री राम सेवा मिशन पिछले 12 वर्ष से भगवान राम का काम कर रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ही इस कार्यक्रम का आयोजन आगरा में किया जा रहा है। डॉ. कुमार विश्वास अपनी सरस वाणी द्वारा 2 दिन में 10 हजार से अधिक आगरावासियों को भगवान राम के दिव्य चरित्र के मार्मिक प्रसंगों का वर्णन करेंगे।

कथा स्थल जेपी वेडिंग स्क्वायर में राम कथा अनुरागियों के लिए अयोध्या, काशी और मथुरा सहित तीन कैटेगरी में प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। एक बार में लगभग 10 हजार लोग कथा का रसपान कर सकेंगे। आमंत्रित लोग क्यूआर कोड तो अन्य लोग आधार कार्ड के माध्यम से प्रवेश पा सकेंगे। उनके लिए अलग से ओपन एलईडी की व्यवस्था की जा रही है। आधार कार्ड की अनिवार्यता इसलिए की गई है क्योंकि हम केवल सनातनी हिंदुओं को ही प्रवेश देना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button