X ट्विटर पर #Arrestkumarvishwas कर रहा ट्रेंड, कवि कुमार विश्वास की गिरफ्तारी की मांग
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उन्हीं के घर में चाकू से हमला हुआ और इस वक्त वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, इसी बीच कवि कुमार विश्वास की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। X (ट्विटर) पर #Arrestkumarvishwas ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके कारण ही सैफ अली खान पर हमला हुआ है। वो ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए हम आपको बताते हैं।
दरअसल कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए स्टार्स पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, “मायानगरी में बैठे लोगों को समझने की जरूरत है कि देश क्या चाहता है। ये नहीं चलेगा कि पैसे और लोकप्रियता यहां भारत के लोगों से लिया जाए तो और जब बच्चे होंगे तो उसका नाम बाहर से आए आक्रमणकारियों के नाम पर रख दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये नहीं चलेगा।” कुमार ने कहा कि इतने नाम हैं, रिजवान, उस्मान और कुछ भी रख सकते थे लेकिन, क्या एक ही नाम मिला?”
बिना नाम लिए किया था तैमूर के नाम पर कटाक्ष
बता दें कि जब सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे का जन्म हुआ था और पता चला था कि कपल ने उसका नाम तैमूर रखा है तो लोगों ने इसकी खूब आलोचना की थी। दरअसल तैमूर खान आक्रमणकारी मुगल शासकों में से एक था, जिसने हिंदुस्तान के लोगों और खासकर महिलाओं के साथ खूब अन्याय किया था। ऐसे में ये नाम एक्टर कपल का अपने बच्चे का ये नाम रखना किसी को पसंद नहीं आया था। कवि कुमार विश्वास ने भी बिना नाम लिए अपने कार्यक्रम में तैमूर पर काफी कुछ कह दिया था।
क्या बोले थे कुमार विश्वास?
कुमार विश्वास ने कहा था, “जिस लंगड़े आदमी (आक्रमणकारी तैमूर) ने हिंदुस्तान में आकर मां बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। क्या वही लफंगा मिला इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए?” कुमार ने आगे कहा था अगर अब इस बच्चे को हीरो बनाया जाएगा तो वो खलनायक तक नहीं बनने दिया जाएगा। भारत जागा हुआ है, ये नया भारत है।
अब हो रही कुमार विश्वास को अरेस्ट करने की मांग
ट्विटर पर तमाम यूजर्स कह रहे हैं कि कुमार विश्वास अगर ऐसा भड़काऊ बयान नहीं देते तो सैफ के साथ ऐसा नहीं होता। वीना जैन नाम की यूजर ने कुमार विश्वास के इस बयान को देते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,”हाल ही में कुमार विश्वास खुलेआम सैफ अली खान और उनके बेटों तैमूर और जहांगीर के लिए प्रचार कर रहे थे। चूंकि कुमार विश्वास समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, इसलिए शायद इसी बात ने किसी को सैफ पर हमला करने के लिए प्रभावित किया होगा। मुंबई पुलिस को कुमार विश्वास को गिरफ्तार करना चाहिए और इसकी जांच करनी चाहिए।”
मूर और जहांगीर के लिए प्रचार कर रहे थे। चूंकि कुमार विश्वास समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, इसलिए शायद इसी बात ने किसी को सैफ पर हमला करने के लिए प्रभावित किया होगा। मुंबई पुलिस को कुमार विश्वास को गिरफ्तार करना चाहिए और इसकी जांच करनी चाहिए।” सैफ पर हमला करने वाले संदिग्ध की तस्वीर पुलिस को मिल गई है।
मोहम्मद फैजान नाम के यूजर ने लिखा, “हमलावरों ने इस वीडियो से प्रेरणा ले कर तैमूर जैसे छोटे बच्चे पर आक्रमण किया। सैफ अली खान अपने बेटे को बचाने के चक्कर में खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसलिए #ArrestKumarVishwas और उस नीच देशद्रोही पर हत्या के प्रयास का मुकदमा चलाओ।”