छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पुलिस भर्ती, गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया की रद्द
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2024/12/01_06_2024-dcm_vijay_sharma_23729853_m.webp)
रायपुर. CG Big Breaking: राजनांदगांव में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह आदेश जारी किया। आपको बता दे कि राजनांदगांव में चल रहे पुलिस भर्ती पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद एक पुलिस आरक्षक ने खुदुकशी कर ली थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया का रद्द कर दिया है।
गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू से सवालों के घेरे में रही। पुलिस ने अभी तक पुलिस भर्ती में गड़बड़ी मामले में चार पुलिस, दो टेक्नोलॉजिस्ट समेत एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। बता दें भर्ती प्रक्रिया में शामिल कुछ आरक्षकों को जांच के दायरे में रखा गया। इन्हीं में से एक आरक्षक ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जिसके बाद सरकार ने मामले की जांच का आदेश देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। इस मामले में पुलिस आरक्षकों की गिरफ्तारियां भी हुई है। इसी बीच भर्ती प्रक्रिया क विवादों में आने के बाद अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृहमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का आदेश जारी किया है।