ब्रेकिंग

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस, बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने पहुंचे थे थिएटर

हैदराबाद : FIR against Allu Arjun : हैदराबाद के संध्या थिएटर में बुधवार की रात पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 39 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी। वहीं उसका नौ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

दरअसल 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर बिना किसी पूर्व सूचना के अभिनेता अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंचे। हालांकि, यह सरप्राइज उनके प्रशंसकों के लिए दुखद घटना में बदल गया।

कैसे हुआ हादसा

FIR against Allu Arjun :  अल्लू अर्जुन को अपने बीच देखकर उनके फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में इतनी धक्का-मुक्की हुई कि थिएटर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक 9 वर्षीय बच्चा बेहोश हो गया। इस घटना के बाद, पुलिस ने गंभीर कदम उठाते हुए अल्लू अर्जुन और संध्या थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button