मानसून बिहार झारखंड दिल्ली यूपी में अबतक प्री मानसून नहीं पहुंचा है ,मौसम विभाग ने बताया कि कब मानसून
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2024/06/weather_cloudy-780x470.jpg)
केरल : में समय से पहले पहुंचने के बाद भी मानसून अब सुस्त हो गया है। मानसून की सुस्त चाल से देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। बिहार झारखंड दिल्ली यूपी में अबतक प्री मानसून भई नहीं पहुंचा है। इसके कारण इन राज्यों के लोग गर्मी और हीटवेव से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि कब मानसून पहुंचेगा?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मानसून अगले तीन से चार दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए सामान्य शुरुआत की तारीख है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश भी झुलस रहा
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी की स्थिति देखी जा रही है। पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. उत्तर प्रदेश के कानपुर में सबसे अधिक 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।