राहुल गांधी ,ने आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान, अब 4 जून को सूरज देश में एक नया सवेरा आने वाला है
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2024/06/images-4.jpeg)
लोकसभा चुनाव : (India Election) के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है।
इस बीच चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 8 राज्यों की 57 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश में 14.35% हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान ओडिशा में 7.69% वोटिंग हुई है।
बिहार- 10.58 %
चंडीगढ़-11.64%
हिमाचल प्रदेश- 14.35%
झारखंड- 12.15 %
ओडिशा- 7.69%
पंजाब- 9.64 %
उत्तर प्रदेश-12.94%
पश्चिम बंगाल-12.63%
राहुल बोले- 4 जून को बन रही INDIA की सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है। मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं। आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ जरूर कीजिए। 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।
2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा ने जीती थी
2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा 25, TMC 9, बीजद 4, JDU और अपना दल (एस) 2-2, JMM महज 1 सीट जीत सकी थी। कांग्रेस को केवल पंजाब की बदौलत 8 सीटों पर जीत मिली थी।