ब्रेकिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने, लोकसभा नई सरकार जनता , ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई 4 जून को इंडिया

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ युक्त प्रेस वार्ता करते हुए हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चार चरण में हुए लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है। पूरे देश का माहौल देखकर हम कह सकते हैं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बना रही है।

पीएम मोदी को अपने हाथ का बना खाना खिलाना चाहती हैं ‘दीदी’, बोलीं- क्या मोदी जी मेरा खाना स्वीकार करेंगे? क्या मुझ पर विश्वास…

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई गरीबों की तरफ से है। जिन्हें एक वक्त का खाना नहीं मिलता, जिन्हें नौकरी नहीं मिलती। डिग्री-डिप्लोमा होने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार में इतनी नौकरियां खाली हैं, उन पदों को भी भरने के लिए केंद्र सरकार तैयार नहीं है।

 

 

 

ये चुनाव दो विचारधाराओं का चुनाव

 

खरगे कहा कि 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। ये लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां एक होकर लड़ रही हैं। दूसरी तरफ जो अमीरों के साथ रहकर अंधश्रद्धा और जो अपने को ठीक लगता है, वैसे लोग धर्म के आधार पर लड़ रहे हैं।

 

10 किलो अनाज देने का किया वाद

 

 

पांचवें चरण के मतदान से पहले INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। खरगे ने यह भी कहा कि हमारी सरकार आई तो हम गरीबों को 5 किलो की जगह 10 किलो का राशन मुफ्त में देंगे। साथ में पीसी कर रहे अखिलेश यादव ने कहा कि 400 सीट से अधिक जीत का दावा करने वाली बीजेपी को जनता 140 सीट पर जीत के लिए तरसा देगी। खरगे ने कहा कि मैं गरीब परिवार से आता हूं। लड़ाकू होने के कारण अब तक मैं जिंदा हूं। मैं बहुत चुनाव लड़ा। कई चुनाव जीता। साल 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष रखने वाली वाली पाटियां हैं तो दूसरी तरफ अमीरों के साथ रहने वाली पार्टियां है। इंडिया गठबंधन गरीबों के लिए चुनाव लड़ रही है

 

UP में इंडिया गठबंधन 79 सीटें जीत रहाः अखिलेश

इ, दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की बूथ कमेटी लूट कमेटी की तरह दिखाई दे रही है। बीजेपी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इनको जितना पहाड़ चढ़ना था चढ़ चुके हैं और अब इनका नीचे आना शुरू हो गया है। 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीट जीत रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button