प्रदेश
श. चूड़ामणि नायक वार्ड में विधायक राजेश मूणत द्वारा 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण

रायपुर : राजधानी रायपुर के वार्ड नं 38 श. चूड़ामणि नायक वार्ड में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत द्वारा 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
बता दें, विधायक मूणत ने श. चूड़ामणि नायक वार्ड में 25 लाख रूपए की राशि से निर्मित आमातलाब स्तिथ हमर क्लिनिक,15
लाख रूपए की राशि से निर्मित आदिशक्ति सामुदायिक भवन, 5 लाख रूपए की राशि से निर्मित मितानिन भवन सहित भीम नगर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। श. चूड़ामणि नायक वार्ड में किए गए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों ने विधायक राजेश मूणत, पार्षद दीपक जायसवाल का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,वार्ड पार्षद दीपक जायसवाल, सहित वार्डवासी मौजूद रहे।