छग/मप्र

रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने रायपुर से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू

रायपुर: अयोध्या. 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले छत्‍तीसगढ़ के राम भक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर है कि इंडिगो एयरलाइंस ने 15 जनवरी से रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या फ्लाइट शुरू कर दी है।इसके बाद समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के 2000 से ज्यादा हवाई यात्रियों ने बुकिंग कराई है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट से अयोध्या जाने वाले यात्रियों में से अधिकांश की बुकिंग 19 व 20 जनवरी को है।

अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि इस समय रायपुर से दिल्ली व मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स फुल चल रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा यात्री रायपुर से सुबह 9.20 बजे वाली मुंबई आने वाले चार दिनों में मुंबई और दिल्ली के रास्ते से अयोध्या जाने वाले काफी ज्यादा रहेंगे।

सुबह वाली फ्लाइट से जाने पर मुंबई विमानतल से एक घंटे में अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी।मालूम होवे कि मुंबई होते हुए अयोध्या का किराया 19 जनवरी को 20,699 रुपये है। दिल्ली से अयोध्या जाने पर 15,193 रुपये है। मालूम हो कि सभी फ्लाइट हाउसफुल जा रही हैं। 20 से नो एंट्री है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button