अयोध्या में पैदा हुई थीं बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा, विराट कोहली को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2024/01/Anushka-Sharma-And-Virat-Kohli-780x470.jpg)
Anushka Sharma And Virat Kohli: देशभर में इन दिनों अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा हो रही है। ऐसे में 22 जनवरी देश के लिए बहुत बड़ा दिन होगा। इस मौके पर देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर खेल जगत और बिजनेस तक इसमें शामिल होंगे। एक एक कर सभी को निमंत्रण भेजा जा रहा है। अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिल चुका है। अब मंगलवार को लिस्ट में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का भी नाम शामिल हो गया है।
भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को दिया है। सोशल मीडिया X पर अनुष्का-विराट की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें दोनों हाथ में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र नजर आ रहा है। इतना ही नहीं श्रीराम मंदिर के पूजित अक्षत और चावलों को देशभर के कोने-कोने में भिजवाया जा रहा है।
अनुष्का शर्मा के लिए ये निमंत्रण बेहद खास है क्योंकि, उनका जन्म भी भगवान राम की नगरी अयोध्या में ही हुआ था। जी हां, एक्ट्रेस का जन्म अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में हुआ था। उनके पापा अजय कुमार शर्मा अयोध्या में इंडियन आर्मी की डोगरा रेजिमेंट में थे।