देश/विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिकेटर Mohammed Shami को दिया अर्जुन पुरस्कार, BCCI ने सिफारिश की थी

MohammadShami : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार मिला है। मोहम्मद शमी देश के 58 वें क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में अर्जुन पुरस्कार मिला है। दरअसल, आज यानी 9 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को यह सम्मान दिया है। जानकारी अनुसार शमी के अलावा देश के अन्य 25 खिलाड़ियों का भी यह पुरस्कार दिया गया है।

12 महिला क्रिकेटर भी मिला है सम्मान

बता दें कि, अब तक 58 क्रिकेटर को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। इसमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। मोहम्मद शमी से पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और तमाम खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  2021 में आखिरीबार शिखर धवन को इस सम्मान से नवाजा गया था।

वहीं 2022 में कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन अब शमी को ये सम्मान मिला है। वहीं अपने सम्मान को लेकर बीते दिन मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान शमी ने कहा था, “ये पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ये पुरस्कार मिल रहा है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button