सलमान खान के पनवेल फॉर्म हाउस में दो लोगों ने की जबरन घुसने की कोशिश

SalmanKhan : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। दरअसल, सलमान खान की कई बार धमकी मिल चुकी है जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा काफी तगड़ी रहती है। इसी बीच सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में दो संदिग्ध लोगों ने जबरन घुसने की है। हालांकि, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुस रहे दोनों संदिग्धों को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में घुसने वाले दो लोग कौन थे।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया है कि दोनों संदिग्धों ने सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के तार तोड़कर अंदर घुसने की। जिस समय ये दोनों अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे उस समय सलमान खान फार्महाउस में मौजूद नहीं थे। फिलहाल, दोनों संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है और दोनों के पास से फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। दोनों के नाम अजेश कुमार कुमार गिल और गुरुसेवक हैं। पूछताछ के दौरान दोनों के पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के फार्महाउस में घुसने के मंसूबे की पड़ताल कर रही हैं।