47 साल के बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/12/0cPtPcns.jpg)
Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड फिल्म जगत से गुरुवार शाम को चौंकाने वाली खबर आई। लोकप्रिय अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के Bellevue हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) की डॉक्टर्स ने एंजियोप्लास्टी की। उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल रही। अस्पताल प्रशासन ने श्रेयस तलपड़े की हेल्थ का अपडेट दिया था।
उनके अनुसार, गुरुवार शाम को श्रेयस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थे। 10 बजे के लगभग उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। अब उनकी तबीयत में सुधार है। उनकी कंडीशन स्टेबल है। कुछ दिनों में वो डिस्चार्ज हो जाएंगे। श्रेयस तलपड़े मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो साझा किया है।
इसमें श्रेयस भी दिखाई देते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वीडियो में एक्टर्स को मस्ती करते हुए देखा गया। लेकिन किसी को खबर नहीं थी कि अगले ही पल श्रेयस के साथ ऐसा कुछ
हो जाएगा।