सीएम विष्णुदेव साय ने पत्नी के साथ की नवग्रह की पूजा, कुछ ही देर में शपथ ग्रहण के लिए रवाना होंगे साइंस कॉलेज मैदान
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/12/GBNNr7oXwAA1PGP-780x470.jpg)
रायपुर: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आवास में पत्नी कौशिल्या साय के साथ नवग्रह की पूजा की। इससे पहले उन्होंने माँ का आशीर्वाद भी लिया जबकि वह आज सुबह जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते है। आज ही मध्यप्रदेश नए सरकार का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है लिहाजा इन में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करने वाले है। शपथ ग्रहण एक बाद ही से कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियो व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे।
इस पूरे कार्यक्रम के आकर्षण होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। वही पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियो व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे। फिलहाल त्रिपुरा और मणिपुर के सीएम रायपुर पहुँच चुके है।