भाजपा कभी भी कर सकती है छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, पूर्व आईएएस ओपी का नाम वापस
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-06-at-21.56.20-780x470.jpeg)
रायपुर। NEW CM : विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सब तरफ बस एक ही चर्चा हो रही है। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मीडिया चैनलों में संभावनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इस बीच खबर आ रही है। कभी भी मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। मुख्यमंत्री के जो नाम सामने आने की खबर आ रही है। वह बड़े चौकाने वाले हो सकते हैं।
अब तक रेस में सबसे पहले पायदान पर पूर्व आईएएस ओपी रहे हैं। जिन्होंने खुद अपना नाम वापस लेकर लोगों का चौंका दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भी नाम को पैनल से हटा दिया है। संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में उन्हें केन्द्र की राजनीति में भेजा जा सकता है। हालांकि वे पहले भी मना करते रहे हैं।
इन दो नामों के बाद जिन नामों की रेस चल रही है। उन नामों में सबसे पहले पायदान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को देखा जा रहा है। वहीं प्रदेश भी सभी जगह अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग भी उठते दिख रही है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी बताये जाने वाले रेणुका सिंह का नाम भी अब पैनल में देखा जा रहा है। हालांकि सूत्रों से मिल रही खबर की मानें तो जो नाम सामने आने वाले हैं। वे सबसे अलग और चौंकाने वाले हो सकते हैं। यह भी जानकारी मिल रही है। भाजपा अब कभी भी मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है।