उप्र/बिहार
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, 9 नवंबर को सक्ती जिला में कार्यक्रम

रायपुर। बसपा सुप्रीमों और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रही हैं। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा सुप्रीमों के छत्तीसगढ़ दौरा का मिनट टू मिनट
कार्यक्रम पार्टी की तरफ से जारी किया गया है। इसके अनुसार मायावती 9 नवंबर को सुबह पौने 11 बजे विशेष विमान से उड़ान भरेंगी। साढ़े 11 बजे उनका विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 5 मिनट बाद वहां से हेलीकॉप्टर से सक्ती जिला के लिए रवाना होंगी। सक्ती तहसील मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी जनसभा होगी। सभा के बाद वे बिलासपुर लौटेंगे और वहां से फिर लखनऊ के लिए उड़ जाएंगी।