देश/विदेश

कांग्रेस हमेशा से कालेधन के पक्ष में रही है,भूपेश बघेल की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है

Mahadev App Case: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के बीच बैटिंग ऐप के जरिए हुए खेल में कांग्रेस बुरी तरह फंस गई है। महादेव ऐप के संचालक शुभम सोनी के गंभीर आरोपों के बाद ये पूरा मामला कांग्रेस के लिए गले की फांस बन चुका है। चुनावी वक्त है, तो ये एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। हर विरोधी दल कांग्रेस को घेरने में लगा है। भारतीय जनता पार्टी भी इस मामले में कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है।

भूपेश सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ: अनुराग 

भोपाल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है, अब महादेव ऐप भ्रष्टाचार। छत्तीसगढ़ में वे कहते हैं कि भ्रष्टाचार करो और फिर ‘भूपे’ करो, जिसका मतलब है कि भूपेश बघेल को भुगतान करना। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि ‘भूपेश बघेल ने इस ऐप को ब्लॉक क्यों नहीं किया? क्या उन्होंने ऐप को ब्लॉक करने के लिए पत्र लिखा था?’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब वह (भूपेश बघेल) सवालों का जवाब नहीं देते। कब तक सवालों से भागोगे? अब छत्तीसगढ़ कह रहा है- ‘भाग भूपेश भाग’। जहां मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन हैं और अरविंद केजरीवाल जाने वाले हैं, वहां आपको भी जगह मिल जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है, ‘कांग्रेस हमेशा से कालेधन के पक्ष में रही है। जब मालिक ही भ्रष्ट हो तो भला भूपेश बघेल कैसे पीछे रहते?’

‘I-N-D-I-A’ गठबंधन पर दागे सवाल

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने ‘I-N-D-I-A’ गठबंधन को भी निशाने पर लिया। अनुराग ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पहले ही कहा था, I-N-D-I-A गठबंधन में न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति है। उनकी नियत में भी खोट है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के अधिकांश नेता भ्रष्टाचार से घिरे हैं, वे सिर्फ खुद को बचाने के लिए एक साथ आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button