देश/विदेश

गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आज, लॉन्चिंग में कुछ ही समय बाकी

Gaganyaan Mission Launch Latest Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) श्रीहरिकोटा में गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण आज 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करेगा।

Gaganyaan Mission Test Flight Live Updates: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान मिशन की ओर अपना पहला कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज सुबह 8:00 बजे मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करेगा।’

Gaganyaan Mission: गगनयान की क्लियर तस्वीरें, लॉन्चिंग में कुछ ही समय बाकी

मिशन गगनयान का परीक्षण कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर गगनयान की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में इसरो ने भी गगनयान की फोटो साझा की हैं। साढ़े सात बजे से दर्शक गगनयान को लाइव देख सकेंगे।

गगनयान मिशन का परीक्षण चंद कम दूर, 7:30 बजे से देख सकेंगे लाइव प्रसारण

अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज सुबह 8:00 बजे  मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। परीक्षण वाहन-प्रदर्शन (टीवी-डी1), एकल चरण तरल प्रणोदन रॉकेट के सफल प्रक्षेपण का प्रयास करेगा। इसका प्रसारण आज आमजन 7:30 बजे से देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button