छग/मप्र

कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा के नाम की घोषणा, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की एक सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने पंडरिया सीट से भावना बोहरा को मैदान में उतारा है। भाजपा अब तक छत्तीसगढ़ की 85 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। अभी 5 सीटों के प्रत्याशियों का नाम सामने आना बाकी है।

भावना बोहरा जिला पंचायत में सभापति हैं और प्रदेश महिला मोर्चा के संगठन मंत्री हैं। आपको बता दे इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नीलकंठ चंद्रवंशी के सामने भावना बोहरा को टिकट दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में भावना बोहरा बीजेपी की एक सक्रिय नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला विंग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने पहली सूची में 64 प्रत्याशियों और दूसरी सूची में 21 नामों का ऐलान किया था। कुल मिलाकर भाजपा ने 85 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। केवल पांच सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी था। भावना बोहरा के नाम के साथ बीजेपी ने तीसरी सूची के नामों का आगाज कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button