छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा , प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने विधि-विधान से पूजाकर किया रवाना
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/09/F5uL9cIbUAAXgS2-780x470.jpg)
रायपुर। भाजपा के परिवर्तन रथ का काफिला आज सुबह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गया। इस काफिले में छोटी-बड़ी करीब दर्जनभर से ज्यादा गाडियां हैं। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रोच्चार के बीच परिवर्तन रथ का विधि-विधान से पूजाकर उन्हें रवाना किया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा दंतेवाड़ा से प्रारम्भ की जाने वाली प्रथम परिवर्तन यात्रा के रथों को विधिवत पूजा विधान के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री @OmMathur_bjp जी ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर… pic.twitter.com/7vLOuMyZGP
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 11, 2023
बता दें कि पहली रथ यात्रा का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे। यात्रा के प्रभारी महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।