चउचक खास

आम आदमी पार्टी में बड़ी संख्या में शामिल हुए अनियमित कर्मचारी, थामा ‘आप’ का दामन

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह अपनी रणनीति पर लगातार काम कर रही है। प्रदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर में बड़ी संख्या में आज 25 अगस्त 2023 (शुक्रवार) को अनियमित कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांगें लगातार जारी है। 15 वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी उसके बाद 5 वर्ष कांग्रेस पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के बाद भी नियमितीकरण नहीं किया गया। इससे निराश होकर बड़ी संख्या में अनियमित कर्मचारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

क्रीडा-प्लेसमेंट कर्मचारी संघ जांजगीर अध्यक्ष निलेश कुमार किरण ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर हम लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। प्रदेश में 10 दिनों में नियमितीकरण करने तथा ठेका प्रथा और प्लेसमेंट को बंद करने की बात कहकर कांग्रेस ने सरकार बनाई। लेकिन प्रदेश में लगभग 25 हजार अनियमित कर्मचारियों को सेवा समाप्त कर छटंनी किया गया है। जिसमें क्रेडा कर्मचारी, प्रेरक कर्मचारी, कंप्यूटर शिक्षक आवास मित्र, नर्सिंग शिक्षण, विद्या मितान, कौशल विकास, आईटीआई स्वच्छ भारत मिशन, नगरी निकाय के कर्मचारी भी शामिल हैं।

विजय कुमार झा ने कहा कि आज अनियमित कर्मचारियों के जिन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनके साथ लगभग 50 हजार अनियमित कर्मचारी उनके नेतृत्व में नियमितीकरण के लिए संघर्षरत है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रुप से क्रीडा/प्लेसमेंट कर्मचारी संघ जांजगीर अध्यक्ष निलेश कुमार किरण, संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव इमरान आलम खान रायगढ़, गृह निर्माण मंडल कर्मचारी संघ संगठन मंत्री, अनियमित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार निर्मलकर, ठेका कर्मचारी कल्याण संघ चांपा जांजगीर के अध्यक्ष व संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार लहरी, ठेका कर्मी विद्युत मंडल भुवनेश्वरी रानी, सोशल वर्कर सागर खान जशपुर क्रेडा अध्यक्ष रितेश सिंह राजपूत, महासमुंद क्रेडा अध्यक्ष धूलेश्वर प्रसाद कश्यप चांपा जांजगीर और तारा चंद्र टंडन रायपुर क्रेडा अध्यक्ष शामिल हैं।

वहीं, पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करते समय प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यालय प्रभारी एम एम हैदरी, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा, जी एम दुबे, संजीव सिंह, संतोष राम तिग्गा,शकील अंसारी, सामरी विधानसभा सहित अनेक आम आदमी पार्टी के नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button