भारत का चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद की धतरी पर, दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-23-at-18.05.37-1-780x470.jpeg)
Chandrayaan 3 Landing: भारत का चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद की धतरी पर उतर गया। इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।
Historic day for India's space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023
भारत का चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद पर पहुंच गया है। लैंडर विक्रम के चांद की धतरी पर उतरते ही भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया इतिहास रच दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाली भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। अब से करीब 4 घंटे बाद लेंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान चांद की जमीन पर इसरों के निशान बनाकर भारत की इस सफलता को यादगार बना देगा। लैंडर विक्रम ने भारतीय समय अनुसार शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की धतरी पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। राष्ट्रपति द्रीपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। भारत की इस सफलता पर दुनिया के दूसरे देशों से भी इसरो के वैज्ञानिकों को लगातार बधाई मिल रही है।
भारत के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई है। वजह यह है कि अब तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया है। पिछले सप्ताह रूस ने अपने चंद्र मिशन ‘लूना-25’ से यहां पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह क्रैश हो गया और उसका मिशन फेल हो गया।