एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद के लिए राहुल गांधी ने रुकवाया काफिला, वीडियो हुआ वायरल
![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-09-at-13.46.54.jpeg)
Rahul Gandhi Video : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का बुधवार को दूसरे दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सदस्यता बहाली के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोला। वहीं राहुल गांधी के संसद भवन रवाना होने से पहले एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो मददगार बनते दिखे। दरअसल जब कांग्रेस नेता अपने आवास 10 जनपथ से गाड़ी पर निकल रहे होते है।
#WATCH | Delhi | While exiting 10 Janpath, Congress MP Rahul Gandhi, got off his car to inquire on a scooter-rider who got into an accident nearby. pic.twitter.com/5YprbtRc2K
— ANI (@ANI) August 9, 2023
इसी दौरान जब उनका काफिला निकल रहा होता है। तभी बीच सड़क पर एक स्कूटी सवार का एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद राहुल गांधी फौरन अपनी गाड़ी को रूकवाते है और फिर स्कूटी सवार के पास जाकर उसका हालचाल जानते हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।