जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 July 2023: आज का राशिफल 30 जुलाई दिन रविवार को चंद्रमा का संचार गुरु की राशि धनु में होगा और सिंह राशि में बुध और शुक्र बने हुए हैं। इसके साथ ही मूल नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से वृषभ राशि वालों की भाग्य के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सिंह राशि वाले को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं कुंभ राशि वाले किसी धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।
मेष राशि: काम पर ज्यादा ध्यान देंगे
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें।
वृषभ राशि: कार्यों को पूरी ईमानदारी से करेंगे
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।
मिथुन राशि: तेज रफ्तार वाहनों से सावधान रहें
आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल में अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें और भूखे लोगों को खाना खिलाएं।
कर्क राशि: भावुकता में कोई भी निर्णय न लें
कर्क राशि वालों के लिए भाग्य की दृष्टि से दिन आज का दिन अच्छा रहेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी और शादी की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। सामाजिक कार्यों के करने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। बुद्धि और विवेक से निर्णय लें, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। बड़ी मात्रा में धन मिलने से आप खुश हो सकते हैं।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।
सिंह राशि: अच्छी खबर सुनने को मिलेगी
सिंह राशि वालों को आज बच्चे के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान के प्रति अपने सभी दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे और मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है, जिससे उनकी प्रगति बढ़ेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती नजर आ रही है। सायंकाल का समय परिजनों के साथ हास्य हास-परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आप अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव से प्रार्थना करते हुए तांबे या सिक्के को प्रवाहित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि: धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल देने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें।
तुला राशि: आय के नए स्रोत मिलेंगे
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि: यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम प्रकार से सफलता लेकर आएगा। आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात पर आपसी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए मौन रहें और घर की शांति के लिए वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आप विदेश से व्यापार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय घर के दोनों ओर धी के दीपक जलाएं।
धनु राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी और संतान के करियर की चिंता दूर होगी। दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसा खर्च करेंगे, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई सरकारी काम पूरा न हो पाने के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा जातक छुट्टी वाले नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और ब्राह्मण को दान करें।
मकर राशि: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
कुंभ राशि: मन प्रसन्न होगा
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। बहते जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित कर दें।
मीन राशि: महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पूजा के बाद भृकुटी पर लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं।