मनोरंजन

राखी सावंत की मोदीजी से गुजारिश- मोदीजी ने मुझे चंद्रयान 3 के साथ लॉन्च क्यों नहीं किया?

बॉलीवुड : राखी सावंत अपने चुलबुले अंदाज और मस्ती के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका ये अंदाज लोगों को पसंद भी आता है और वहीं कुछ को नाराज भी कर देता है। राखी लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और छा जाती हैं। 14 जुलाई को देश में ‘चंद्रयान 3’ लॉन्च किया गया और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी पूरा देश बना। इस बारे में राखी सावंत ने भी अपने विचार रखे और कुछ ऐसा कह दिया जो सुनकर आप सिर पकड़ लेंगे। उन्होंने मोदीजी के लिए भी बहुत कुछ बोला।

Rakhi Sawant ने लोगों से बातचीत के दौरान ‘चंद्रयान 3’ के बारे में बात की। कंट्रोवर्सी क्वीन ने ‘चंद्रयान 3’ पर अपनी खुशी जताई और यह भी शेयर किया कि वह रॉकेट के साथ खुद को भी लॉन्च करने की सोच रही थीं। इसके लिए वो मोदीजी से निराश हैं। राखी को सफेद साड़ी के साथ मिरर-वर्क ब्लाउज और सफेद ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहने देखा गया। राखी ने कहा, ‘यह एक बड़ा दिन है, मैं चाहती हूं कि आज हर कोई सफेद कपड़े पहने क्योंकि चंद्रयान 3 चंद्रमा पर चला गया है।’

मोदीजी से राखी सावंत की गुजारिश

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आज अपनी साड़ी में चांद की चांदनी बनी हूं, देखिए मैंने आज चंद्रयान के साथ खुद को कैसे लॉन्च किया। मैं आज वैज्ञानिकों को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई देना चाहती हूं। मैं भी एक वैज्ञानिक हूं। क्या तुमने देखा कि मैंने खुद को कैसे लॉन्च किया?’ राखी यह जानकर हैरान रह गईं कि मोदीजी पेरिस में हैं और वो बोलीं, ‘क्या, वह पेरिस में हैं? फिर वह रॉकेट कैसे देखेंगे? क्या उनके पास पेरिस से चंद्रयान 3 को देखने के लिए दूरबीन है? मैं उनसे बस इतना कहना चाहती हूं कि मुंबई में सड़कों की मरम्मत कराना बेहतर होगा। चांद की तरह वहां भी बहुत सारे गड्ढे हैं।’

मोदीजी ने चंद्रयान 3 के साथ मुझे क्यों नहीं लॉन्च किया

राखी ने बाढ़ के बारे में भी कहा, ‘बाढ़ के कारण हिमाचल और दिल्ली की स्थिति को देखकर मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं। वे लोगों को ऐसी घातक बाढ़ से बचाने के लिए बांध क्यों नहीं बना रहे हैं? मेरा मूड खराब है, मोदीजी ने मुझे चंद्रयान 3 के साथ लॉन्च क्यों नहीं किया? मैं रॉकेट के साथ लॉन्च होती और अपने चांद से मिलती। मैं सीधे जाना चाहती हूं।’ चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च होते देख राखी बहुत खुश हैं और उन्होंने इस राष्ट्रीय गौरव के पल पर काफी कुछ कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button