प्रदेश

बाबा बागेश्वर सरकार : धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में मची भगदड़, एक महिला करंट में झुलसी

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में हो रहे बाबा बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में आज भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। इस दौरान महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं एक महिला करंट में आने से झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में नौ जुलाई से बाबा बागेश्वर धाम द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत आज 12 जुलाई दिव्य दरबार का कार्यक्रम था। दोपहर में करीब 12 बजे बाबा धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे।

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने सभा का आयोजन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिव्य दरबार शामिल होने आज लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अपनी अर्जी लगाने की होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद मची भगदड़ में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button