प्रदेश

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आशीष गजनवी का लैलूंगा विधानसभा दौरा

रायगढ़ : भारतीय युवा कांग्रेस ने विभिन्न प्रदेशों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा प्रभारी श्री आशीष गजनवी हैं। प्रभारी का चुनावी दौरा कार्यक्रम जशपुर विधानसभा से शुरू हुआ आज लैलूंगा विधानसभा पहुंचा। प्रभारी ने “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” पर जोर देते हुए युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

रायगढ़ लोकसभा प्रभारी  आशीष गजनवी के प्रथम रायगढ़ लोकसभा के लैलूंगा विधानसभा आगमन पर युवा कांग्रेस के द्वारा बहुत ही उत्साहपूर्वक स्वागत किया एवम विश्राम गृह में युवा कांग्रेस की बैठक रखी गई।

लोकसभा प्रभारी आशीष गजनवी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी कार्यकर्ता मजबूती से बूथ में काम करेगा उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पूरा हक़ है स्वेक्छा से काम छोड़ सकते हैं। लेकिन कोई भी कार्यकर्ता “डोर टू डोर” कार्यक्रम में लापरवाही न बरतें।

कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक माननीय  चक्रधर सिंह सिदार जी, जिला अध्यक्ष अरूण मालाकार , रायगढ़ ग्रामीण महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षा विद्यावती सिदार, ब्लॉक कांग्रेस टी आर मेहरा, भारतयात्री एवम युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवम विधानसभा प्रभारी संजय पाठक जी, प्रदेश सचिव रोशन पंडा जी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल जी एवम समस्त सम्मानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button