वेब स्टोरी

परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें, जानिए आज का राशिफल

नई दिल्ली: राशिफल में आज यानी 15 जून 2023, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि आज के दिन सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य गोचर क प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)- 

आज आप अपने स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में इस समय कोई बड़ा लेनदेन करना या साझेदारी करना उपयुक्त नहीं होगा। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)-

आज का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ परेशानी से भरा रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से संबंध अच्छे रखें, नहीं तो व्यापारिक क्षेत्र में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में अभी कोई परिवर्तन ना करें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी बच्चों से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन संभाल कर चलाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)-

आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में आर्थिक स्थिति में कुछ इजाफा होगा और व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा उर परिवार में कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से आप राहत प्राप्त करेंगे। कोई पुराना विवाद खत्म होगा व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)-

आज का दिन आपका भागदौड़ वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आपको बाहर की यात्रा करना पड़ सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज किसी को बड़ी राशि धन के रूप उधार ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। आपका कोई प्रिय आपसे दूर जा सकता है। परिवार में इसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)-

आज का दिन आप सतर्कता बरतें अपने विरोधियों से आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी बड़े विवाद में आज आप फंस सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ा कार्य आपको मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति के लिए वाद-विवाद हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)-

आज का दिन आपके लिए कोई नई जिम्मेदारी लेकर आएगा। परिवार समाज में आपको नई पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और मित्रों से आर्थिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)-

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बहुत बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। पत्नी, बच्चों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)-

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। माता-पिता को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको घाटा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में इस समय कोई परिवर्तन ना करें। कोई बड़ा लेनदेन व्यापार क्षेत्र में करें तो सावधानी जरूर बरतें। वाहन आदि के चलाने में सतर्क रहें। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव या कलह का वातावरण रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)-

आज के दिन थोड़ा संभल कर चलें, वाहन आदि से चोट लग सकती है। आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें अभी विलंब हो सकता है। विरोधियों से आप परेशान रह सकते हैं। अपने किसी प्रिय व्यक्ति को आज आप खो देंगे। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)-

आज का दिन आपका अच्छा जाने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। पुराना कोई विवाद समाप्त होगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप नया निवेश कर सकते हैं। कोई नया कार्य आपको मिलेगा और किसी विशेष व्यक्ति की मुलाकात आपको लाभान्वित करेगी। परिवार मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और पत्नी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)-

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। जिस कार्य का आप सोच रहे हैं वह कार्य आज किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से पूर्ण होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक क्षेत्र में आप को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आप खुद का नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी साझेदारी व्यापार क्षेत्र में आपकी होगी। परिवार में पत्नी का सहयोग मिलेगा और मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button