सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विकी कौशल को दे दिया धक्का

नई दिल्ली। आईफा 2023 के लिए अबू धाबी में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लग चुका है। सलमान खान,फराह खान,अभिषेक बच्चन,शाहरुख खान, विक्की कौशल, नोरा फतेही और कई स्टार्स वहां पहुंच रहे हैं। आईफा 2023 को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन होस्ट करने वाले हैं।हालांकि इसी बीच अबू धाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान पर विक्की कौशल के साथ बदसलूकी करने का आरोप लग रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या है।
सलमान के गार्ड ने मारा विक्की को धक्का-
वायरल वीडियो में विक्की कौशल अपने फैन के साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान अपनी पूरी सिक्योरिटी के साथ आते हैं। सलमान को जगह देने के लिए उनके गार्ड्स विक्की को पीछे की तरफ धक्का दे देते हैं। विक्की सलमान से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं लेकिन सलमान विक्की को देखकर भी आगे बढ़ जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स सलमान पर विक्की को इग्नोर करने का आरोप लग रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे सलमान भाई का स्वैग बता रहे हैं। फैंस वीडियो पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे हैं।