वेब स्टोरी

जानिए आज किन-किन राशियों को मिला रहा शुभ योग का लाभ

22 मई 2023: आज 22 मई दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। यहां आज शुक्र के साथ चंद्रमा का संयोग होने से कला योग प्रभाव में रहेगा।

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों या अन्य लोगों से बहस करना भारी पड़ सकता है।

वृषभ राशि:

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उनको सफल होने में थोड़ा समय लगेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों का आज के दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में किसी विवाद को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। ना चाहते हुए भी अनावश्यक कलह और क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पिछले दिन की तुलना में आज का दिन सुख-सुविधाओं में कमी का भी अनुभव करेगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को आज संतान, जीवनसाथी और व्यवसाय के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। अपने बच्चों पर नजर रखें और उनके साथ समय भी व्यतीत करें।

तुला राशि:

तुला राशि वालों के स्वभाव और व्यवहार को आज कोई नहीं समझ पाएगा। मन में द्वेष बढ़ेगा, रिश्तेदार भी अपराधी नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा। दूर के व्यापार और लेन-देन को आज के लिए टाल दें, अन्यथा निकट भविष्य में मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आंशिक रूप से शुभ रहेगा। बाहरी लोगों से संपर्क कम रखें, अन्यथा किसी न किसी कारण से मानहानि का भय है।

मकर राशि:

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई तरह की उलझन से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा होने का डर रहेगा, जो दोपहर के आसपास हो सकता है।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों का मन आज धार्मिक भावनाओं से भरा रहेगा। लेकिन दैनिक जीवन की व्यस्तता के कारण इसके लिए उपयुक्त समय नहीं निकाल पाएंगे।

मीन राशि:

मीन राशि वाले आज धन लाभ के लिए किसी भी तरह की गुप्त योजना और अनैतिक कार्य करने से बचें। दिन के प्रारंभ से ही सिर दर्द या भारीपन का अनुभव होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker