उप्र/बिहारदेश/विदेशप्रदेश

1 लोकसभा, 4 विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट : कहीं कांग्रेस तो कहीं बीजेपी ने मारी बाजी, लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश। कर्नाटक की 224 सीटों के अलावा शनिवार को 4 राज्यों की एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के भी रिजल्ट आ गए। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज की। उसने कांग्रेस से यह सीट छीन ली। लोकसभा में कांग्रेस की सीटें 50 से घटकर 49 हो गई।

लोकसभा में आम आदमी पार्टी का भी एक सांसद हो गया। इससे पहले पंजाब के CM भगवंत मान (संगरूर) से पार्टी के सांसद थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसी साल 14 मार्च को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां पार्टी का कोई मेंबर नहीं था।

उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे सीट पर भाजपा और अपना दल (S) के प्रत्याशी की जीत हुई है। स्वार सीट आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता जाने के बाद खाली हुई थी। इस तरह भाजपा गठबंधन को यहां फायदा हुआ है। वहीं छानबे सीट पर गठबंधन की दोबारा जीत हुई है।यूपी नगर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) दबदबा कायम है। झांसी में बिहारी लाल आर्य, अयोध्या में गिरीश पति त्रिपाठी, गाजियाबाद में सुनीता दयाल, बरेली में उमेश गौतम, गोरखपुर में मंगलेश श्रीवास्तव मेयर चुनाव जीत गए हैं। बीजेपी के खाते में 17 की 17 सीट आती दिख रही है। वहीं बसपा और समाजवादी पार्टी को शून्य सीट मिलती दिख रही है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतगणना को पारदर्शिता एवं बेहतर ढंग से निष्पक्षता के साथ कराने के लिए निर्देश देते हुए कहा है कि मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाए और आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से बीजू जनता दल (BJD) की दीपाली दास ने भाजपा के तंकाधर त्रिपाठी को करीब 50 हजार वोटों से हरा दिया। पहले भी यह सीट BJD के पास ही थी।

मेघालय की सोहियांग सीट से UDP के सिंशार थबाह ने NPP के समलिन मलंगियांग को तीन हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। यह सीट भी पहले UDP के पास थी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत सीटों पर भी काउंटिंग जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button