![](https://www.chauchakmedia.in/wp-content/uploads/2023/05/modi-pti-780x470.jpg)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया है. बता दें, पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा “कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं”।
जानकारी अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दांव पर लगी 224 सीटों पर नतीजों का ऐलान पूरा होने को है। अब तक कांग्रेस ने 108 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही करीब 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, रुझानों में पिछड़ी भाजपा रिकवर नहीं कर पाई और 50 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी शाम 5 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी अब तक 50 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस 108 सीटों पर जीत का परचम लहरा चुकी है और 28 पर आगे चल रही है। जबकि, जेडीएस 16 सीटों पर जीत के साथ 4 पर आगे चल रही है। 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में अब तक 178 पर नतीजे सामने आ चुके हैं।